तुम को देखा तो ये ख्याल आया
ज़िन्दगी धुप तुम घना साया

आज फिर दिल ने एक तमन्ना की
आज फिर दिल को हम ने समझाया

तुम चले जाओगे तो सोचेंगे
हम ने क्या खोया हम ने क्या पाया

हम जिसे गुनगुना नहीं सकते
वक़्त ने ऐसा गीत क्यों गाया